रामायण के भावुक शबरी प्रसंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैथिली ठाकुर के भजन को साझा किया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा है कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों को श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़े एक-एक प्रसंग का स्मरण करा रहा है। ऐसा ही एक भावुक प्रसंग शबरी से जुड़ा है। सुनिए, मैथिली ठाकुर जी ने किस तरह से इसे अपने सुमधुर सुरों में पिरोया है।
https://youtu.be/h33HOJiBDkw?si=ktmiiHzGhxDJHRir