सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी) के संदर्भ में एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ असत्यापित, भड़काऊ और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं। इससे सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकती है।
मंत्रालय ने समाचार पत्र, टेलीविजन चैनल, डिजिटल समाचार प्रकाशक और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्हें ऐसी सामग्री जो गलत हो या किसी तरह का हेरफेर किया जा सकता है। जिससे देश में सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की संभावना हो को प्रसारित करने से बचने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भी सूचना को होस्ट, प्रदर्शित या प्रकाशित न करने के लिए उचित प्रयास करने के लिए कहा गया है।
