केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी को अपराह्न 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
