मुख्य समाचार

रेलवे के जीएम से मिला बीआईए का प्रतिनिधिमंडल 

पूर्व मध्य रेलवे के जीएम एके खंडेलवाल से बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) का एक प्रतिनिधिमंडल हाजीपुर में मिला। जीएम से माल ढुलाई, रेल साइडिंग की उपलब्धता, राज्य में चल रहे प्रोजेक्ट एवं भविष्य की कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। 

जीएम ने बीआईए प्रतिनिधिमंडल के सुझावों के समाधान का आश्वासन दिया। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शिव कुमार प्रसाद से भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

बीआईए के प्रतिनिधिमंडल में महासचिव गौरव साह, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्व अध्यक्ष अरुण अग्रवाल एवं रामलाल खेतान, पूर्व उपाध्यक्ष एकेपी सिन्हा एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर कमिटी के विवेक झुनझुनवाला शामिल थे।
 


संबंधित खबरें