मुख्य समाचार

हलवा समारोह के साथ शुरू हुई अंतरिम बजट की तैयारी

अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 तैयार करने के अंतिम चरण का प्रतीक हलवा समारोह नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड मौजूद रहे।

हर वर्ष बजट तैयारी की लॉक इन प्रक्रिया शुरू होने से पहले एक पारंपरिक हलवा समारोह आयोजित किया जाता है। पिछले तीन केंद्रीय बजट की तरह अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 भी कागज रहित दिया जाएगा। 

एक फरवरी को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री का बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट दस्तावेज मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे।

हलवा समारोह में केंद्रीय वित्त और व्यय सचिव डॉ टी.वी. सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, दीपम के सचिव तुहिन कांत पांडे, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा, सीबीडीटी के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, सीबीआईसी के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, अपर सचिव (बजट) आशीष वच्छानी, वित्त मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें