निर्वाचन प्रक्रिया में उल्लेखनीय योगदान के लिए पटना, वैशाली एवं गोपालगंज के डीएम को सम्मान मिला है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एच. आर. श्रीनिवास ने डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, यशपाल मीणा एवं डॉ नवल किशोर चौधरी को सम्मानित किया। इस मौके पर एडीजी (हेडक्वार्टर) जेएस गंगवार एवं पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि भी मौजूद रहे।

14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सीईओ ने कहा कि तीनों जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उनकी टीम का प्रयास सराहनीय है। बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेस 2023 के तहत इन्हें बेस्ट डीईओ का अवार्ड मिला है।
पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यह सम्मान निर्वाचन कार्य से जुड़े जिला के सभी पदाधिकारी, छात्र-छात्राओं एवं मतदाताओं को समर्पित है।

इसके अलावा पांच अधिकारियों को बेस्ट ईआरओ अवार्ड, एक को स्पेशल, दस को बेस्ट एईआरओ अवार्ड एवं 41 को बेस्ट बीएलओ का अवार्ड मिला है।