गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार से 25 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से दो, वीरता पदक से छह एवं सराहनीय सेवा के लिए 17 को सम्मान मिला है।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) : एडीजी आर मलार विजी, इंस्पेक्टर सुनीता कुमारी
वीरता पदक (जीएम) : एडिशनल एसपी धर्मेंद्र झा, एसआई धर्मेंद्र पासवान, एएसआई ज्योति सिंह, हवलदार विश्व उरांव (मरणोपरांत), जूनियर कमांडो बीर बहादुर रोका, कांस्टेबल शंभु महतो
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) : आईजी पी.कन्नन, एसपी अभय लाल, एएसपी अशोक चौधरी, एएसपी रमाकांत प्रसाद, राजेश कुमार (मुख्यमंत्री के निजी सचिव)। इनके अलावा दो एएसआई, पांच हवलदार एवं पांच कांस्टेबल हैं।