मुख्य समाचार

बिहार की सात विभूतियों को पद्म पुरस्कार 

बिहार से सात विभूतियों को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की है। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिला है। उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।  

डॉक्टर सीपी ठाकुर को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म भूषण, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को साहित्य, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान मिलेगा। 

शांति देवी पासवान एवं शिवम पासवान, राम कुमार मल्लिक, अशोक कुमार विश्वास को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
 


संबंधित खबरें