राज्य सरकार ने पटना समेत चार जिलों के डीएम का तबादला किया है। जेल आईजी शीर्षत कपिल अशोक पटना के नये डीएम बनाये गये हैं। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह का तबादला मुख्यमंत्री सचिवालय में किया गया है।
भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर का डीएम और गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का डीएम बनाया गया है।
राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के मुख्य महाप्रबंधक रजनीकांत को लखीसराय एवं मुख्यमंत्री के आप्त सचिव मकसूद आलम को गोपालगंज के डीएम की जिम्मेवारी मिली है।