मुख्य समाचार

17 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

सामान्य प्रशासन विभाग ने 17 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी को ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। गृह विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार का तबादला योजना एवं विकास विभाग में किया गया है। 

मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार को गृह विभाग में सचिव के साथ जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

भविष्य निधि की निदेशक नीलम चौधरी को कोसी प्रमंडल एवं ग्रामीण कार्य विभाग में सचिव संजय दूबे पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त बनाये गये हैं।     

पंकज कुमार को पीएचईडी में प्रधान सचिव, सफीना ए. एन को राजस्व पर्षद में अपर सदस्य, ग्रामीण विकास विभाग में सचिव एन. सरवन कुमार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। 

दया निधि पांडेय राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव, दीपक आनंद वित्त विभाग में सचिव (व्यय), पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग में सचिव एवं सोहैल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव बनाये गये हैं।  

हिमांशु कुमार राय को योजना एवं विकास विभाग में विशेष सचिव, जीविका के सीईओ राहुल कुमार को बिहार म्यूजियम का निदेशक एवं जय प्रकाश सिंह को भविष्य निधि का निदेशक बनाया गया है। 

उद्योग विभाग में निदेशक (तकनीकी) विशाल राज को राज्य परिवहन आयुक्त एवं एड्स नियंत्रण सोसाइटी में परियोजना निदेशक अनिल कुमार को जल जीवन हरियाली मिशन के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। 
 


संबंधित खबरें