मुख्य समाचार

महागठबंधन सरकार में सब कुछ नहीं चल रहा था ठीक

नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 

अब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ एनडीए सरकार बनाएंगे। उन्हें एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 9 अगस्त, 2022 को बीजेपी से अलग होकर वे महागठबंधन सरकार में शामिल हुए थे। 

इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी।  

राजभवन से लौटने के बाद नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि महागठबंधन सरकार समाप्त हो चुकी है। इस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हमलोग काम कर रहे थे। बाकी लोग श्रेय लेने में लगे हुए थे। 

पार्टी एवं अन्य लोगों के सुझाव पर मैंने महागठबंधन से अलग होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में भी कुछ काम नहीं हो रहा था। घटक दलों में कोई रुचि नहीं थी। मैंने इस गठबंधन को बनाने में काफी मेहनत की थी।

इधर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक चल रही है। नई सरकार के स्वरूप को लेकर मंथन जारी है। सम्राट चौधरी बीजेपी विधायक दल के नेता और विजय सिन्हा उपनेता चुने गये हैं।  
 


संबंधित खबरें