पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित राज्य की पांचवीं एनडीए सरकार को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि 2020 के जनादेश का सम्मान हुआ है। डबल इंजन सरकार से विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने आशा प्रकट की है कि नीतीश कुमार 2005 की तरह सुशासन के नये प्रतिमान स्थापति करेंगे। वे केंद्र से टकराव की प्रवृत्ति समाप्त करेंगे, बालू-शराब माफिया पर शिकंजा कसेंगे और सामान्य व्यवयायी से लेकर बड़े निवेशकों में सुरक्षा का विश्वास जगाने में सफल होंगे।