मुख्य समाचार

’नीतीश‘ डिवाइस आपदा से 30 मिनट पहले करेगा अलर्ट

आईआईटी पटना के सहयोग से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक डिवाइस ’नीतीश‘ विकसित किया है। यह अनोखा है। इसकी मदद से खेत में काम करनेवाले श्रमिक एवं घर से बाहर निकलने वाले व्यक्ति को आपदा से तीस मिनट पहले सूचना मिलने लगेगी। इससे लोग सतर्क हो जाएंगे।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदयकांत ने बताया कि पेंडेंट की तरह दिखने वाले इस डिवाइस को अपने शरीर पर रखना होगा। यह डिवाइस शरीर की ऊर्जा से ही चार्ज होगा। इससे वज्रपात, बाढ़, लू और शीतलहर जैसे आपदाओं की चेतावनी मिलेगी। 

इस डिवाइस का नाम NITISH (Novel & Intense Technological Intervention for Saving Human lives) रखा गया है। इसका हिंदी रूपांतरण नीत, तीव्र एवं शक्तिशाली जीवन सुरक्षा कवच (नीतीष) है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिन नये डिवाइस और तकनीक का प्रयोग हो रहा है। उसके संबंध में लोगों को जागरूक करते रहें। सरदार पटेल भवन में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के शुरू होने से आपदा कार्यों का और बेहतर ढंग से निपटारा हो सकेगा। 

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय, कौशल किशोर मिश्र एवं मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी आरएस भट्टी, एडीजी (मुख्यालय) जेएस गंगवार, अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ एवं प्रत्यय अमृत, सचिव अनुपम कुमार और विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे। 


संबंधित खबरें