मुख्य समाचार

बिहार के लिए कल्याणकारी होगा अंतरिम बजट 

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट का स्वागत किया है। उन्होंने इसे गरीब, महिलाओं और बिहार जैसे राज्यों के लिए कल्याणकारी बताया। 

इससे केंद्रीय करों में हिस्से के रूप में बिहार को इस वर्ष 8500 करोड़ राशि अधिक मिलगीे। अगले वर्ष यह राशि 1.22 लाख करोड़ होगी। 50 साल के लिए राज्यों को 1 लाख 30 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा भी बड़ी पहल है। 

मोदी ने कहा कि केंद्रीय बजट में राज्यों के लिए अलग-अलग घोषणाएं नहीं होती हैं, फिर भी वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट से बिहार को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीब महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है। लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दो करोड़ से तीन करोड़ किया। आशा, आंगनबाड़ी, सहायक-सहायिका को आयुष्मान भारत के अंतर्गत पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ देने की घोषणा की। बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा। 

मोदी ने कहा कि अगले पांच साल में दो करोड़ गरीबों को पक्के मकान मिलेंगे। एक करोड़ मकानों में सोलर पैनल लगाये जाएंगे। इस योजना में शामिल लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। शेष बिजली सरकार खरीदेगी।

इससे सोलर पैनल लगवाने वाला हर परिवार 15 से 18 हजार रुपये तक सालाना कमा सकता है। बिहार को इसका सबसे ज्यादा लाभ होगा। 
 


संबंधित खबरें