संसद में पेश अंतरिम बजट पर आरजेडी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि वित्त मंत्री ने केवल चुनावी भाषण दिया है। इसमें कुछ नहीं है। बिहार में जिस तरह एनडीए गठबंधन की सरकार बनी। उम्मीद थी कि इसकी झलक अंतरिम बजट में दिखाई देगी। पूरे बजट में बिहार की कहीं चर्चा नहीं है।
आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए भी बजट में कुछ नहीं है। मध्यम वर्ग के लोगों को उम्मीद थी कि इनकम टैक्स स्लैब में कुछ राहत मिलेगी। उन्हें भी निराश होना पड़ा। हर साल के बजट की तरह ख्वाब दिखाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार 2047 में विकसित भारत का ख्वाब दिखाया गया है।