पटना के हार्डिंग पार्क में 4.8 एकड़ जमीन पर रेलवे टर्मिनल प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव है। परियोजना की अनुमानित लागत 88.35 करोड़ रुपये है। इससे पटना जंक्शन पर भीड़ कम होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के सवाल पर यह जानकारी दी।
रेल मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि हार्डिंग पार्क की जमीन बिहार सरकार की है। इस जमीन का हस्तांतरण पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन के बीच रेलवे की जमीन के परस्पर आदान-प्रदान के तहत की गई है। नये टर्मिनल प्लेटफॉर्म बनने से यात्रियों को सुविधा होगी।