बिहार की नई एनडीए सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है। विभागों का आवंटन फिलहाल मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम एवं छह मंत्रियों में हुआ है।
विभागों के बंटवारे में बीजेपी को 23, जदयू को 19, हम को दो एवं निर्दलीय उम्मीदवार को एक विभाग मिले हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को आवंटित विभागों का भार कम हो जाएगा।
28 जनवरी, 2024 को गठबंधन सरकार से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी के सहयोग से एनडीए सरकार बनाई थी। उसी दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री एवं आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। अब सबकी नजर मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई है।
मंत्रियों को आवंटित विभाग -
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : सामान्य प्रशासन, गृह, निगरानी, निर्वाचन, मंत्रिमंडल सचिवालय
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी : वित्त, वाणिज्य कर, उद्योग, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा : कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, पीएचईडी
विजय कुमार चौधरी : शिक्षा, जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, सूचना एवं जनसंपर्क
बिजेंद्र प्रसाद यादव : ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण
डॉ प्रेम कुमार : सहकारिता, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन
श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
संतोष कुमार सुमन : आईटी, एससी-एसटी कल्याण
सुमित कुमार सिंह : विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा