मुख्य समाचार

भारत रत्न से सम्मानित होंगे लालकृष्ण आडवाणी 

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (96 वर्षीय) को देश के सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान मिलने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि अपने समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक लालकृष्ण आडवाणी का भारत के विकास में योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उप-प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनका संसदीय योगदान हमेशा अनुकरणीय रहा है।
 


संबंधित खबरें