मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा पर बधाई दी है। उन्होंने आडवाणी जी से फोन पर बात की और अपनी शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी का देश के विकास में बड़ा योगदान है। अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर काम किया।
लालकृष्ण आडवाणी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में मुझे उनके सानिध्य में काम करने का मौका मिला। लालकृष्ण आडवाणी का स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा और कई चीज सीखने का भी मौका मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। इसके लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं।