मुख्य समाचार

जयप्रभा मेदांता में आधुनिक कैंसर मशीन का शुभारंभ 

जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कैंसर वार्ड का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। साथ ही आधुनिक मशीन ‘वरियन एज रेडियेशन का भी शुभारंभ किया। उन्होंने आधुनिक कैंसर मशीन की कार्य पद्धति की जानकारी ली।

कैंसर की ‘वरियन एज रेडियेशन मशीन’ पूर्वी भारत की पहली एवं देश में दूसरी आधुनिक मशीन है। यह कैंसर के इलाज के लिए काफी उपयोगी है। 

इस मौके पर जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ नरेश त्रेहान, जयप्रभा मेदांता पटना के एमडी डॉ रविशंकर सिंह, डॉ राजीव रंजन एवं डॉ अमरेंद्र अमर, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं विशेष सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें