मुख्य समाचार

गांधी मैदान में चार दिवसीय एग्रो बिहार का आयोजन

सीआईआई एवं कृषि विभाग के सहयोग से पटना के गांधी मैदान में चार दिवसीय एग्रो बिहार का आयोजन हो रहा है। एग्रो बिहार में खेती से जुड़े यंत्रों की प्रदर्शनी 8 से 11 फरवरी तक है। 

राज्यस्तरीय मेले में देश के विभिन्न यंत्र निर्माता, प्रतिष्ठान, आईआईटी पटना, सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थानों के 140 से अधिक स्टॉल लगे हैं। कृषि यंत्रों के अलावा कृषि उत्पादों की भी बिक्री हो रही है। मेला आने वालों के लिए फूड कोर्ट की भी व्यवस्था है।

इस मौके पर कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कृषि प्रचार वाहनों को पटना, गया, मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर शहरों के लिए रवाना किया। प्रदर्शनी के पहले दिन आत्मा योजना के माध्यम से पटना एवं मगध प्रमंडल से 5230 किसान एवं विभिन्न जिलों से 17837 किसानों ने भ्रमण किया। 
    
आईआईटी पटना ने खेती में ड्रोन के उपयोग की जानकारी दी। किसानों को कीटनाशक एवं उर्वरक के सही मात्रा में उपयोग करते हुए खेत में छिड़काव के बारे में बताया गया। 
 


संबंधित खबरें