मुख्य समाचार

12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में सब ठीक रहेगा : सीएम 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में सब ठीक रहेगा। विधानसभा में एनडीए सरकार बहुमत हासिल करेगी। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।  

उन्होंने कहा कि हम तो दिन-रात काम करने वाले हैं। आगे भी विकास का काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री से मुलाकात काफी अच्छी रही है। हमलोग बिहार के विकास के लिए वर्ष 2005 से काम कर रहे हैं। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। पार्टी के सभी साथियों से भी बातचीत हुई है। 

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की। भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  
 


संबंधित खबरें