मुख्य समाचार

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव एवं स्वामीनाथन को भारत रत्न

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं पी.वी.नरसिम्हा राव, हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। तीनों प्रतिष्ठित व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत मिला है। भारत रत्न देश का सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार है।

इससे पहले इस वर्ष पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कमार ने सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कमार ने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह समाजवादी आंदोलन के बड़े नेताओं में एक थे। वे किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए हमेशा समर्पित रहे। 

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का देश की प्रगति में अमूल्य योगदान रहा है। नरसिम्हा राव ने देश की समृद्धि और विकास के लिए आर्थिक सुधारों की नींव रखी। इससे भारत की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का जनक कहा जाता है। वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किये। इससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई। 
 


संबंधित खबरें