मुख्य समाचार

मेदांता के सहयोग से चैंबर परिसर में हेल्थ चेक अप कैंप 

जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिसर में हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, उनके परिजन एवं अन्य लोगों ने अपना हेल्थ चेक अप कराया। कैंप का उद्घाटन मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर रवि शंकर सिंह ने किया। 

जयप्रभा मेदांता के डॉ पवन कुमार सिंह, डॉ मुकुंद प्रसाद, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ कर्नल संतोष कुमार एवं डॉ नाजिम मजीद ने परामर्श दिया। कैंप में इको, ईसीजी, शुगर एवं बीपी की जांच की गई। 

कैंप के सफल संचालन में चैंबर के अध्यक्ष सुभाष पटवारी, उपाध्यक्ष आशीष शंकर एवं प्रदीप चौरसिया, महामंत्री पशुपति नाथ पांडेय, कोषाध्यक्ष सुबोध जैन, पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन एवं एनके ठाकुर और सदस्यों ने योगदान दिया। 
 


संबंधित खबरें