बिहार की एनडीए सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। एनडीए के पक्ष में 129 वोट पड़े। बहुमत का आंकड़ा 122 था। वोटिंग से पहले विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। इस कारण विपक्ष में कोई वोट नहीं पड़ा।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव विधानसभा के नये अध्यक्ष होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पारित हो गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े। आरजेडी के तीन विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रहलाद यादव ने पाला बदल लिया। वे सत्ता पक्ष के साथ आ गए।
अवध बिहारी चौधरी के अध्यक्ष पद से हटने के बाद उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने सदन की कार्यवाही संभाली।