बिहार बजट 2024-25 पर आरजेडी का कहना है कि यह बजट मूल रूप से महागठबंधन सरकार ने तैयार कराया था, जिसे एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में पेश किया।
आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि पिछली महागठबंधन सरकार के समय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दबाव डालकर शिक्षा, रोजगार और नौकरी, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आईटी, कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग और खेल एवं संस्कृति जैसे विषयों को विशेष प्राथमिकता दिलवाई थी।
बजट में मामूली शाब्दिक हेराफेरी कर इसे एनडीए सरकार का बजट बताकर विधानसभा में पेश किया गया। आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि बजट में जिस राशि का प्रावधान किया गया है, वह सही ढंग से खर्च हो। नौकरी और रोजगार सृजन को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।