मुख्य समाचार

आरजेडी से मनोज झा, संजय यादव जाएंगे राज्यसभा   

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मनोज कुमार झा एवं संजय कुमार यादव को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। मनोज कुमार झा पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य हैं। संजय कुमार यादव पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के करीबी हैं। 

दोनों उम्मीदवार 15 फरवरी को नामांकन करेंगे। बिहार से राज्यसभा की छह सीटें खाली हो रही हैं। इनमें आरजेडी के मनोज कुमार झा एवं अशफाक करीम हैं। मनोज कुमार झा को पार्टी दूसरी बार राज्यसभा भेज रही है। रिक्त होने वाली सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होने हैं। 

प्रोफेसर मनोज कुमार झा एवं संजय यादव को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश आरजेडी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद एवं चित्तरंजन गगन, प्रदेश कोषाध्यक्ष कामरान, प्रदेश महासचिव बल्ली यादव एवं कई नेताओं ने बधाई दी है। 
 


संबंधित खबरें