राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन (नॉमिनेशन) किया। बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में भाजपा से डॉ भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता, जदयू से संजय कुमार झा और कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नामांकन किया।
बिहार से राज्यसभा की छह सीटें अप्रैल में खाली हो रही हैं। अखिलेश सिंह दूसरी बार राज्यसभा जा रहे हैं।
एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जदयू सांसद ललन सिंह, भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी, राज्य सरकार के कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।