मुख्य समाचार

नंद किशोर यादव सर्वसम्मति से बने विधानसभा अध्यक्ष 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए अध्यक्ष को बधाई दी और आसन तक ले गए। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। 

नंद किशोर यादव पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे हैं। एनडीए सरकार में वे कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं। 

मुख्यमंत्री ने नए अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आप एक अनुभवी नेता हैं। सभी विधायकों ने आपको समर्थन दिया है। उम्मीद है सदन को आप बेहतर तरीके से चलाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आप वरिष्ठ नेता हैं। मुझे यकीन है कि आप निष्पक्ष रहकर विपक्ष की बात भी सुनेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने नंद किशोर यादव के पैर भी छुए।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में जाकर नंद किशोर यादव को बधाई दी। राज्यसभा उम्मीदवार मनोज झा और संजय यादव के नामांकन में शामिल होने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी विधानसभा पहुंचे थे।
 


संबंधित खबरें