राजधानी में बन रहा एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगा। निर्माणाधीन साइंस सिटी का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विचारों को रखा। उन्होंने निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों से राय ली गई। काफी पहले से इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर हमारे मन में विचार था। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा, तो अपने आप में खास होगा। परिसर में तालाब का भी निर्माण कराया जा रहा है। इससे जल संग्रहण में सुविधा होगी।
व्यवस्थित ढंग से यहां पौधारोपण और ग्रीन एरिया डेवलप हो रहा है। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूल बातें,गतिविधियां और अन्य चीजों को गाइड के माध्यम से बताया जाएगा। छात्र-छात्राओं के ठहरने की भी व्यवस्था होगी।
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को साइंस सिटी के निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी। पूर्व मंत्री संजय कुमार झा भी मुख्यमंत्री के साथ थे।