मुख्य समाचार

आईआईटी, आईआईएम , ट्रिपल आईटी के भवनों का उद्घाटन  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी पटना, आईआईएम बोधगया एवं भागलपुर ट्रिपल आईटी के भवनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे। 

466 करोड़ रुपये की लागत से आईआईटी पटना के 24 भवनों का निर्माण हुआ है। इससे एकेडमिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय, छात्रावास, सेंट्रल लेक्चर हॉल और स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर सहित अन्य सुविधाएं छात्रों को मिलेंगी। राज्य सरकार ने पटना के बिहटा में इसके लिए 500 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराई है। 

आईआईएम बोधगया के नये भवन से छात्रों को आधुनिक स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी की बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। भागलपुर में ट्रिपल आईटी भवन निर्माण की लागत 128 करोड़ रुपये है।  
 


संबंधित खबरें