राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वैष्णो देवी ब्लड सेंटर की दूसरी वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी है। ब्लड सेंटर 27 फरवरी को अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाने जा रहा है। बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए वैष्णो देवी ब्लड सेंटर निःस्वार्थ भाव से समर्पित है।
इसने कई मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि यह संस्थान अपने रक्तदान अभियान को और गतिमान बनाकर अधिक से अधिक मरीजों की सेवा के लिए प्रयत्नशील रहेगा।