बिहार में एनडीए सरकार बनने के एक माह के अंदर महागठबंधन को दूसरी बार झटका लगा है। महागठबंधन में शामिल आरजेडी की एक और कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में शामिल हो गए।
आरजेडी की विधायक संगीता कुमारी, कांग्रेस के विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरभ ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ दिया।

संगीता कुमारी मोहनिया विधानसभा क्षेत्र (कैमूर) से, मुरारी गौतम चेनारी (रोहतास) और सिद्धार्थ सौरभ बिक्रम (पटना) से विधायक हैं।
इससे पहले 12 फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव ने पाला बदल लिया। सभी जदयू के साथ आ गए।