मुख्य समाचार

गांधी मैदान में तीन मार्च को महागठबंधन की महारैली

पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को महागठबंधन की जन विश्वास महारैली है। रैली दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। आरजेडी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह रैली महागठबंधन की है और इसमें सभी घटक दलों की शिरकत होगी। 

मनोज झा ने कहा कि हमारे विधायकों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। लोकतंत्र में यह किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को सभी की सदस्यता समाप्त करने के लिए लिखा गया है। पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने दल बदल को अनुचित बताया है। 

महारैली में जातीय गणना,आरक्षण की व्यवस्था 75 प्रतिशत करने,17 महीने बनाम 17 साल के कार्यों सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

महारैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व डिटी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्या, सीपीआई के डी राजा, सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी सहित सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, राष्ट्रीय प्रवक्ता नवल किशोर यादव, कंचना यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान, अरुण यादव, मधु मंजरी एवं प्रमोद कुमार सिन्हा मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें