प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद एवं बेगूसराय से बिहार के लिए 27 हजार करोड़ रुपये एवं राष्ट्रीय स्तर पर 1.62 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार का विकास, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना एनडीए सरकार की गारंटी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए रेलवे, पथ निर्माण और नमामि गंगे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। इससे खुशी हो रही है।

इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन एवं शिलान्यास : बरौनी रिफाइनरी का विस्तार, आमस से दरभंगा तक फोरलेन का शिलान्यास, दानापुर-बिहटा फोरलेन एलिवेटेड रोड योजना का शिलान्यास, पटना जिले के शेरपुर से छपरा जिले के दिघवारा के बीच गंगा नदी पर छह लेन पुल निर्माण का शिलान्यास, बख्तियारपुर-रजौली पथ का उद्घाटन, बख्तियारपुर से बिहारशरीफ तक सड़क भाग का निर्माण।
इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह एवं पशुपतिनाथ पारस, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कई सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
