मुख्य समाचार

ब्रजेश मेहरोत्रा बने बिहार के मुख्य सचिव 

ब्रजेश मेहरोत्रा बिहार के नये मुख्य सचिव बनाये गये हैं। वे आमिर सुबहानी की जगह लेंगे। आमिर सुबहानी का कार्यकाल 30 अप्रैल 2024 तक था। सेवानिवृत्ति से पहले राज्य सरकार ने उन्हें बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंप दी। 

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार नई व्यवस्था चार मार्च से प्रभावी होगी।

ब्रजेश मेहरोत्रा अभी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर मुख्य सचिव हैं। मुख्य सचिव के पद पर उनका कार्यकाल छह माह का होगा। मेहरोत्रा 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।  

जल एवं लघु जल संसाधन विभाग में अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त बनाया गया है। उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक है। वर्तमान विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह बिहार रेरा के अध्यक्ष बनाये गये हैं। 


 


संबंधित खबरें