मुख्य समाचार

महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता पर सेमिनार का आयोजन 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयकर विभाग ने ‘महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया। होटल मौर्या में आयोजित सेमिनार का उद्घाटन प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड) मनोरंजन पाणिग्रही ने किया। 

विशेषज्ञों ने सेमिनार में शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड एवं अन्य पारंपरिक निवेश पर सुझाव दिये। आईआईएम अहमदाबाद के दिनेश गोपालन ने वित्तीय प्रबंधन पर अपने विचारों को रखा।

इस मौके पर आयकर आयुक्त रिंकू सिंह एवं यामिनी, अपर आयुक्त पल्लवी एवं ललिता कुमारी, उपायुक्त मनीष कुमार एवं नेहा सिंह, आयकर अधिकारी आर.के.निराला समेत विभाग की महिला अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। 


संबंधित खबरें