मुख्य समाचार

जत्थेदार मोहिंदर सिंह ने लंदन में सीएम को किया सम्मानित

यूके सेवा दल के जत्थेदार बाबा मोहिंदर सिंह ने लंदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मानित किया। बाबा मोहिंदर सिंह ने कहा कि बिहार में सिख स्थलों को बढ़ाने में मुख्यमंत्री की खास भूमिका है। 

उन्होंने कहा कि 350वां प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन कराकर मुख्यमंत्री ने पूरी दुनिया के सिखों का दिल जीत लिया। राजगीर में भव्य गुरुद्वारा का निर्माण भी उनके प्रयासों से संभव हो सका है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा भी उपस्थित थे।


 


संबंधित खबरें