मुख्य समाचार

नीतीश मिश्रा बने उद्योग एवं पर्यटन मंत्री, सुनील कुमार को शिक्षा की कमान

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार की एनडीए सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्रियों में 45 विभाग बंटे हैं। 

नीतीश मिश्रा को उद्योग एवं पर्यटन विभाग की जिम्मेवारी मिली है। बिहार के औद्योगीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए अब तक किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना उनके लिए चुनौती होगी।

सुनील कुमार को शिक्षा विभाग की कमान दी गई है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में एक साथ काम कर चुके हैं। 

मंगल पांडे स्वास्थ्य के साथ कृषि विभाग का भी काम देखेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग है। 

मंत्रियों को आवंटित विभाग -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : सामान्य प्रशासन, गृह, निगरानी, निर्वाचन, मंत्रिमंडल सचिवालय

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी : वित्त, वाणिज्य-कर

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा : पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला, संस्कृति और युवा

विजय कुमार चौधरी : जल संसाधन, संसदीय कार्य

बिजेंद्र प्रसाद यादव : ऊर्जा, योजना एवं विकास

डॉ प्रेम कुमार : सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास

संतोष कुमार सुमन : आईटी, लघु जल संसाधन, आपदा प्रबंधन

सुमित कुमार सिंह : विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा

रेणु देवी :  पशु एवं मत्स्य संसाधन

मंगल पांडेय :  स्वास्थ्य, कृषि

नीरज कुमार सिंह : पीएचईडी

अशोक चौधरी :  ग्रामीण कार्य

लेशी सिंह : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

मदन सहनी :  समाज कल्याण

नीतीश मिश्रा : उद्योग, पर्यटन

नीतीन नवीन :  नगर विकास एवं आवास, विधि

डॉ दिलीप जायसवाल :  राजस्व एवं भूमि सुधार 

महेश्वर हजारी :  सूचना एवं जनसंपर्क 

शीला कुमारी : परिवहन

सुनील कुमार : शिक्षा

जनक राम :  एससी-एसटी कल्याण

हरी सहनी :  पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण

कृष्णनंदन पासवान : गन्ना उद्योग

जयंत राज : भवन निर्माण

जमा खान :  अल्पसंख्यक कल्याण

रत्नेश सदा : मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन

केदार प्रसाद गुप्ता : पंचायती राज

सुरेंद्र मेहता : खेल

संतोष कुमार सिंह : श्रम संसाधन
 


संबंधित खबरें