मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव : बिहार एनडीए में सीटों पर बनी सहमति 

बिहार एनडीए में लोेकसभा सीटों पर सहमति बन गई है। दिल्ली में एनडीए के घटक दलों के लगातार मंथन के बाद सीटों का बंटवारा हो गया। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी शीघ्र की जायेगी। 

लोकसभा की 40 सीटों में बीजेपी को 17, जदयू को 16, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5, जीतन राम मांझी कीे हम पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1-1 सीटें मिली हैं। चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है।    

बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने एनडीए नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

बीजेपी की 17 सीटें : पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, बेगूसराय, नवादा, सासाराम, औरंगाबाद, बेतिया, मोतिहारी, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण एवं उजियारपुर।

जदयू की 16 सीटें : भागलपुर ,बांका, नालंदा, वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, मुंगेर, जहानाबाद एवं शिवहर

लोजपा (रामविलास) की 5 सीेटें : वैशाली, हाजीपुर समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

हम पार्टी : गया 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा : काराकाट
 


संबंधित खबरें