मुख्य समाचार

खुशियों का नया रंग लेकर आयेगी होली : सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि होली राज्यवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगी। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। 

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियां बांटते हैं। 

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।
 


संबंधित खबरें