राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में जननायक के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने यह सम्मान प्राप्त किया।
समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हुए।
कर्पूरी ठाकुर के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की सेहत को देखते हुए राष्ट्रपति उनके आवास पर जाकर भारत रत्न सम्मान प्रदान करेंगी।
पीवी नरसिम्हा राव के पुत्र पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी एवं एमएस स्वामीनाथन की पुत्री डॉ नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया।