राजीव नगर फ्लाई ओवर के समीप एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक गौतम यादव और दिलखुश खगड़िया जिला के रहने वाले थे। आईटी विभाग के एक निर्माणाधीन भवन में दोनों काम करते थे।
लेबर सप्लायर गौतम यादव ट्रक पर लदे मार्बल पत्थर को नीचे उतरवा रहा था। पत्थर के फिसलने से गौतम और दिलखुश इसकी चपेट में आ गए। मार्बल पत्थर के नीचे दब जाने से दोनों की मौत हो गई। इस हादसे में कई श्रमिक भी घायल हो गए। घटना पाटलिपुत्र थानाक्षेत्र की है।