मुख्य समाचार

सुशील मोदी का निधन बिहार के लिए बड़ी क्षति : शाहनवाज

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना बिहार और भाजपा परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। 

सुशील कुमार मोदी ऐसे नेता थे, जिन्हें बड़े पद पर भी अहंकार ने कभी नहीं छुआ। वे भाजपा परिवार के लिए मार्गदर्शक,बड़े भाई और अभिभावक के समान थे। बिहार में भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने में उऩका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। 

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा सांसद के रूप में बिहार और देश के विकास में योगदान दिया है। उनकी कमी बिहारवासियों के साथ राजनीतिक जगत को बहुत खलेगी।
 


संबंधित खबरें