राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने 1974 छात्र आंदोलन के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि हमने एक साथी खो दिया है। इसकी कमी हमेशा महसूस करूंगा।1974 के आंदोलन में हम दोनों साथ थे। हम लोगों ने संघर्ष कर अपनी पहचान बनायी। सुशील मोदी छात्र आंदोलन में हमारी टीम के सदस्य थे।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी समेत पार्टी के कई नेताओं ने भी अपनी संवेदना प्रकट की है।