लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 20 मई को है। इस चरण में बिहार के मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, हाजीपुर और सारण सीटों के लिए मतदान होगा। 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 74 पुरुष और 6 महिलाएं हैं।
पांचवें चरण के प्रमुख प्रत्याशी --
हाजीपुर : चिराग पासवान (लोजपा रामविलास), शिवचंद्र राम (आरजेडी), अशोक कुमार (समता पार्टी)
सारण : रोहिणी आचार्य (आरजेडी), राजीव प्रताप रूडी (बीजेपी)
मुजफ्फरपुर : अजय निषाद (कांग्रेस), राज भूषण चौघरी (बीजेपी), विजयेश कुमार (बसपा)
मधुबनी : अशोक कुमार यादव (बीजेपी), अली अशरफ फातमी (आरजेडी), उदय मंडल (समता पार्टी)
सीतामढ़ी : देवेश चंद्र ठाकुर (जदयू), अर्जुन राय (आरजेडी), भोला सिंह (बसपा)