लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की पांच सीट हाजीपुर, सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के लिए मतदान जारी है। इन सीटों पर पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 52.35 है। सबसे कम मधुबनी में 49.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस चरण में 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी सीटों पर मतदान शाम छह बजे तक होगा।
मतदान का प्रतिशत :
सीतामढ़ी - 53.13
मधुबनी - 49.01
मुजफ्फरपुर - 55.30
सारण - 50.46
हाजीपुर - 53.81
पांचवें चरण के प्रमुख प्रत्याशी --
हाजीपुर : चिराग पासवान (लोजपा रामविलास), शिवचंद्र राम (आरजेडी), अशोक कुमार (समता पार्टी)
सारण : रोहिणी आचार्य (आरजेडी), राजीव प्रताप रूडी (बीजेपी)
मुजफ्फरपुर : अजय निषाद (कांग्रेस), राज भूषण चौघरी (बीजेपी), विजयेश कुमार (बसपा)
मधुबनी : अशोक कुमार यादव (बीजेपी), अली अशरफ फातमी (आरजेडी), उदय मंडल (समता पार्टी)
सीतामढ़ी : देवेश चंद्र ठाकुर (जदयू), अर्जुन राय (आरजेडी), भोला सिंह (बसपा)