लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की वैशाली, शिवहर, सीवान, गोपालगंज, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण सीटों के लिए मतदान जारी है। शाम छह बजे तक मतदान का समय है।
सिर्फ वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र के वाल्मीकिनगर और रामनगर विधानसभा क्षेत्रों के 29 और 25 केंद्रों पर मतदान का समय चार बजे तक था। छठे चरण में 86 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सीटों पर पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 52.24 रहा। सबसे अधिक वैशाली में और सबसे कम गोपालगंज में मतदान हुआ।
मतदान का प्रतिशत :
वैशाली - 56.11
वाल्मीकिनगर - 54.09
पश्चिम चंपारण - 55.22
पूर्वी चंपारण - 55.78
शिवहर - 54.37
गोपालगंज - 46.77
सीवान - 47.49
महाराजगंज - 49.15
छठे चरण चरण के प्रमुख प्रत्याशी --
वैशाली : विजय शुक्ला (आरजेडी), वीणा देवी (लोजपा रामविलास)
शिवहर : लवली आनंद (जदयू), रितु जायसवाल (आरजेडी)
सीवान : अवध बिहारी चौधरी (आरजेडी), विजय लक्ष्मी (जदयू), हीना शहाब (निर्दलीय)
गोपालगंज : आलोक सुमन (जदयू), प्रेम नाथ चंचल (वीआईपी)
महाराजगंज : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (बीजेपी), आकाश सिंह (कांग्रेस)
वाल्मीकिनगर : सुनील कुमार (जदयू), दीपक यादव (आरजेडी)
पूर्वी चंपारण : राधा मोहन सिंह (बीजेपी), राजेश कुमार (वीआईपी)
पश्चिम चंपारण : संजय जायसवाल (बीजेपी), मदन मोहन तिवारी (कांग्रेस)