मुख्य समाचार

कबीर जयंती पर सीएम नीतीश ने दी शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कबीर जयंती के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि संत कबीर हिंदी साहित्य के भक्ति कालीन युग में ज्ञानाश्रयी-निर्गुण शाखा की काव्य धारा के प्रवर्तक थे। 

इनकी रचनाओं ने हिंदी प्रदेश के भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया। भारत में धर्म, भाषा एवं संस्कृति की चर्चाओं में कबीर दास जी का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दर्शाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि संत कबीर का जीवन दर्शन एवं उनकी काव्य रचना सभी के लिए अनुकरणीय है। 
 


संबंधित खबरें