मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध उद्योगपति एवं विद्या विहार शिक्षण संस्थान पूर्णिया के संस्थापक रमेश चंद्र मिश्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रमेश चंद्र मिश्र एक उद्योगपति के साथ शैक्षणिक कार्यों में भी गहरी अभिरूचि रखते थे। विद्या विहार शिक्षण संस्थान की उन्होंने स्थापना की। यह राज्य के प्रमुख विद्यालय में से एक है। उनके निधन से सामाजिक, औद्योगिक एवं शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।